Sukanya Samridhi Yojana 2024: सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के लिए लाए गए हैं नए नियम! 1 अक्टूबर 2024 से पहले अपने पुराने खाते को नियमित करना न भूलें। भारत सरकार ने हाल ही में आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के अनियमित खातों को नियमित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
यदि आपके पास भी पुराना Sukanya Samridhi Yojana का खाता है तो यह जानना बेहद जरूरी है कि अब आपको कुछ नई प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। ये नए नियम 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होंगे और इनमें दादा-दादी द्वारा खोले गए खातों से संबंधित महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं।
दादा-दादी के खोले गए खातों के नए नियम
नए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे खाते जो कानूनी अभिभावक या प्राकृतिक माता-पिता ने नहीं खोले हैं उन्हें अब ट्रांसफर करने की आवश्कता होगी। पहले यह आम था कि दादा-दादी अपनी पोतियों के लिए वित्तीय सुरक्षा के तौर पर SSY खाते खोलते थे लेकिन अब केवल कानूनी अभिभावक या माता-पिता ही ऐसे खाते खोल सकते हैं। इसका मतलब है कि यदि दादा-दादी ने खाता खोला है तो वे उसे ट्रांसफर करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आगे बढ़ें।
खाता ट्रांसफर करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
पुराने अकाउंट को ट्रांसफर करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- बेसिक अकाउंट की पासबुक: जिसमें खाता विवरण हो।
- लड़की का जन्म प्रमाणपत्र: यह आयु और संबंध को दर्शाता है।
- लड़की के साथ संबंध का प्रमाण: जैसे जन्म प्रमाणपत्र या अन्य कानूनी दस्तावेज।
- नए अभिभावक की पहचान का प्रमाण: माता-पिता या अभिभावक का सरकारी पहचान पत्र।
- पूरे तरीके से भरा हुआ आवेदन फॉर्म: यह फॉर्म आपको पोस्ट ऑफिस या बैंक में प्राप्त होगा।
एक बार जब आपके पास ये दस्तावेज हो जाएं, तो आपको उस बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाना होगा जहां खाता खोला गया था। आपको अधिकारियों को नए दिशा-निर्देशों के अनुसार खाता ट्रांसफर के संबंध में सूचित करना होगा।
- LIC Jeevan Anand Plan: रोजाना 45 रुपए की बचत से मिलेंगे 25 लाख रुपए, जानिए एलआईसी के नए प्लान के बारे में
- September Bank Holiday List: सितंबर 2024 में बैंकों की छुट्टियों की भरमार, कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
- Free Aadhaar Card Update: फ्री आधार कार्ड अपडेट की डेडलाइन नजदीक, 14 सितंबर 2024 तक ही मिलेगा ये फायदा
- PM Vishwakarma Yojana: रोजाना कमाएं 500 रुपये, जानें इस योजना के पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया
- LIC Kanyadan Policy 2024: LIC का कमाल, बेटियों को 27 लाख का तगड़ा रिटर्न, जानें निवेश की पूरी जानकारी
Sukanya Samridhi Yojana में ट्रांसफर की प्रक्रिया
फॉर्म और सहायक दस्तावेज जमा करने के बाद, बैंक या पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी आपकी रिक्वेस्ट की समीक्षा करेंगे और वैरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू करेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो वे आपको अतिरिक्त जानकारी भी मांग सकते हैं। वैरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, खाता रिकॉर्ड को नए अभिभावक की जानकारी से अपडेट कर दिया जाएगा।
यह बदलाव Sukanya Samridhi Yojana के सही संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है, जिससे योजना का लाभ सही तरीके से उन परिवारों तक पहुंचे जो इसके लिए योग्य हैं। 1 अक्टूबर 2024 से पहले अपने दस्तावेज तैयार करें और सुनिश्चित करें कि आपके पास सभी आवश्यक जानकारी है। सभी खाताधारकों से अनुरोध है कि वे इस समय सीमा का ध्यान रखें और अपने Sukanya Samridhi Yojana खाता को अपडेट करें ताकि उनका निवेश सुरक्षित और लाभदायक बना रहे।