PM Awas Yojana 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में केंद्रीय कैबिनेट ने एक निर्णय लिया है। शुक्रवार को PM Awas Yojana (ग्रामीण) के तहत दो करोड़ अतिरिक्त घरों के विकास के लिए ग्रामीण विकास विभाग को मंजूरी दी है। इससे देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास मुहैया कराया जायेगा। सरकार ने फिर से एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस Pradhan Mantree Awas Yojana के तहत 2024-25 से 2028-29 तक कार्यान्वयन का कार्य संचालित होगा। जिससे लाखों लोगो का छत का सपना साकार किया जायेगा।
2029 तक जारी रहेगी PM Awas Yojana
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार PM Awas Yojana, 2029 तक जारी रहेगी। इसमें मैदानी क्षेत्रों के लिए प्रति इकाई 1.20 लाख रुपये और पहाड़ी तथा पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 1.30 लाख रुपये की मौजूदा प्रति इकाई सहायता शामिल की जाएगी। इस पहल के तहत लगभग 2 करोड़ घरों के निर्माण का अनुमान है। इसे से देखकर यह कहा जा सकता है कि लगभग 10 करोड़ लोगों को इसका लाभ होगा। PM Awas Yojana (शहरी) 2.0 के तहत भी 1 करोड़ शहरी गरीब या मध्यवर्गीय परिवारों को अपने खुद के घर खरीदने या बनाने के लिए सहायता प्राप्त किया जायेगा।
ये भी पढ़िए: PM Vishwakarma Yojana: रोजाना कमाएं 500 रुपये, जानें इस योजना के पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया
सरकार इसके तहत देगी वित्तीय सहायता
Pradhan Mantri Awas Yojana के कार्यान्वयन पर लगभग 3,06,137 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। इसमें से 2,05,856 करोड़ रुपये का केंद्रीय हिस्सा और 1,00,281 करोड़ रुपये का राज्य का हिस्सा शामिल होगा। इसके अलावा, इस साल 31 मार्च तक PMAY-G के पिछले चरण के अधूरे मकानों को भी पूरा किया जाएगा। सरकार ने कहा है की यह सभी कदम काफी महत्वपूर्ण हैं। यह न केवल आवास संकट को हल करेगा, बल्कि रोजगार अवसरों में भी वृद्धि करेगा।
इंट्रेस्ट सब्सिडी से मिलेगी मदद
Pradhan Mantri Awas Yojana के साथ-साथ मोदी सरकार ने एक इंट्रेस्ट सब्सिडी स्कीम का भी ऐलान किया है। ये योजना मुख्य रूप से मध्य वर्ग के लोगों के लिए है। उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति 35 लाख रुपये के घर के लिए 25 लाख रुपये का लोन लेता है, तो वह पहले 8 लाख रुपये लोन पर केवल 4 प्रतिशत ब्याज अदा करेगा। इस तरह से अधिकतम 1.8 लाख रुपये की सब्सिडी प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा।
ये भी पढ़िए: Kisan Credit Yojana: सरकार ने किसानों के लिए ब्याज सहायता योजना को दी मंजूरी, सिर्फ 7% की ब्याज देना होगा
मोदी सरकार लोगों को स्थायी आवास प्रदान करने के लिए बहुत कोसिस कर रहे है। PM Awas Yojana का यह नया चरण न केवल घरों का निर्माण करेगा, बल्कि सामाजिक समृद्धि में भी सहायता करेगा। इस योजना के तहत कई व्यक्ति अपने सपनों का घर बना सकेंगे। इससे बुनियादी ढांचे के विकास में भी मदद मिलेगी। सरकार की इस सकारात्मक पहल के परिणाम देशवासियों के जीवन में बदलाव लाने में सहायक बनेगा।