Namami Gange Yojana 2024: यूपी में प्राकृतिक और जैविक खेती को लेकर सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यह कदम किसानों के लिए फायदेमंद होंगे। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के सरकार ने Namami Gange Yojana चलाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के इस Namami Gange Yojana के अंतर्गत विभिन्न जिलों में क्लस्टर बनाकर किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
जानिए क्या है प्राकृतिक खेती के लाभ
हाल के वर्षों में रासायनिक खाद के उपयोग से मिट्टी में प्रदूषण बढ़ा है। इसके कारण इंसान और जानवरों पर बुरा असर पड़ा है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्राकृतिक खेती की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। यूपी में एक लाख एकड़ इलाके में प्राकृतिक खेती को अपनाने का कार्य शुरू हो चुका है।
Namami Gange Yojana का महत्व
Namami Gange Yojana के तहत अमरोहा जिले में 20 हेक्टेयर के 355 क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। यह क्लस्टर जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में मदद करेंगे। इस नमामि गंगे योजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में उत्पादकता को बढ़ाना और मिट्टी की सेहत को सुरक्षित रखना है। कृषि विभाग के अधिकारी भी इस परियोजना में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
किसानों को मिलने वाले लाभ
नमामि गंगे योजन के तहत किसानों को विभिन्न प्रकार के अनुदान दिए जाएंगे। किसानों को स्प्रे मशीन, बीज, हरी खाद और अन्य सामग्रियों की खरीद पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पहले साल किसानों को 4800 रुपये, दूसरे साल 4000 रुपये और तीसरे साल 3600 रुपये मिलेंगे। यह राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
किसानो को मिलेगा प्रशिक्षण और प्रमाणन
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए हर साल प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत उन्हें अन्य राज्यों में प्राकृतिक खेती करने वाले स्थलों का दौरा भी कराया जाएगा। तीन साल तक प्राकृतिक खेती करने के बाद किसानों को प्रमाणित किया जाएगा, जिससे वे अपने उत्पादों को जैविक टैग के साथ बेच सकें।
बुंदेलखंड में विकास के प्रयास
सरकार ने बुंदेलखंड में सिंचाई सुविधाओं के विकास के लिए 9 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। यहां के किसानों को कृषि उपज को बेहतर करने के लिए विशेष सहायता दी जाएगी। पिछले तीन सालों में यूपी के 2 लाख किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं।
- PM Awas Yojana New Update: प्रधानमंत्री आवास योजना से अब मिलेगा 1 लाख 30 हजार रुपए की सहायता, जानिए प्रोसेस
- PM Kisan Yojana 18th Installment: पीएम किसान योजना को लेकर आया नया अपडेट, किन किसानों को नहीं मिलेगी अगली किस्त का लाभ?
- PM Awas Yojana New List 2024: पीएम आवास योजना नई सूची जारी, बदल रहे हैं नियम, जानें किन लोगों का नाम होगा शामिल
- PM Digital Health Mission: प्रधानमंत्री मोदी ने नई योजना की घोषणा की, स्वास्थ्य सेवा में बदलाव
- Ladli Behna Yojana 2024: लाडली बहना योजना को लेकर आयी बड़ी अपडेट! अटकी हुई किस्त तुरंत आ जायेगी
पूर्वांचल और पश्चिमी जिलों का समर्थन
Namami Gange Yojana Project के तहत गंगा के तटीय इलाकों में किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके आलावा परंपरागत कृषि विकास योजना में बुंदेलखंड के सात जिलों में 50 हेक्टेयर के क्लस्टर बनाकर किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा गया है।
यूपी में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार के ये Namami Gange Yojana किसानों की जिंदगी में अच्छा बदलाव ला सकते हैं। इस योजना से न केवल किसानों को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा हो सकेगी। प्राकृतिक खेती के जरिए किसान एक स्थायी और स्वास्थ्यवर्धक कृषि प्रणाली की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।