Free Aadhaar Card Update: भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लेने में सहायक होता है। हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों के लिए फ्री अपडेट की सुविधा की घोषणा की है। जिन लोगों का आधार कार्ड काफी पुराना हो चुका है और उन्हें अपडेट की आवश्यकता है, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
14 सितंबर 2024 तक Free Aadhaar Card Update
UIDAI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आधार कार्ड धारक 14 सितंबर 2024 तक अपने आधार को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। हालाँकि, आधार केंद्रों पर अपडेट करवाने पर चार्ज देना पड़ सकता है। यह सुविधा देशभर में सभी आधार कार्ड धारकों के लिए लागू है, और इसे लेकर काफी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
क्या-क्या किया जा सकता है अपडेट?
आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए UIDAI ने माइ आधार पोर्टल पर कुछ सुविधाएँ दी हैं। यहां पर आप अपने डेमोग्राफिक डेटा जैसे पता, जन्मतिथि, फोन नंबर आदि को अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको मूल दस्तावेज जैसे वोटिंग कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट आदि अपलोड करने होंगे। ये दस्तावेज आपकी पहचान को प्रमाणित करने में सहायक होंगे।
जानिए न अपडेट करने के नुकसान
जिन लोगों ने पिछले 10 वर्षों से अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है, उन्हें UIDAI द्वारा SMS और नोटिफिकेशन के माध्यम से इस संबंध में जानकारी दी गई है। यदि आधार कार्ड समय पर अपडेट नहीं किया गया, तो इन धारकों को आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आपको समय से अपने आधार को अपडेट करवा लें।
आधार अपडेट की समयसीमा बढ़ी
Free Aadhaar Card Update की सुविधा पहले केवल जून तक उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 तक कर दिया गया है। UIDAI ने यह स्पष्ट किया है कि यदि ज़रूरत पड़ी, तो डेडलाइन को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
आधार कार्ड कैसे करें अपडेट?
आधार कार्ड को Free Aadhaar Card Update करने के लिए निचे बताये गए प्रोसेस का पालन करें-
- सबसे पहले आपको myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद ‘प्रोसीड टू अपडेट एड्रेस’ विकल्प पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी को भरें और उसे अच्छे से चेक करें।
- आपके रजिस्टर किए गए फोन नंबर पर एक OTP आएगा, इसे वेरीफाई करें।
- मूल दस्तावेज की कॉपी अपलोड करें और फाइनल सबमिशन करें।
- सबमिशन के बाद आपको 14 अंकों का GRN नंबर दिया जाएगा जिससे आप अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़िए:
- E-Kalyan Scholarship Yojana 2024: सरकार के द्वारा सभी छात्र को मिल रहा है ₹90000 रुपया, जाने पूरी जानकारी
- ATM मशीन कैसे लगवाएं | How to install ATM machine in hindi
- PM Awas Yojana 2024: पीएम आवास योजना को लेकर मोदी सरकार का निर्णय, 3 करोड़ लोगों को मिलेगा घर
- New Rules For Credit Card: 1 सितंबर से क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव, HDFC और IDFC First बैंक पर सीधा असर
- Deposit cash in ATM through UPI: अब UPI से ATM में जमा करें कैश, जानें पूरी प्रक्रिया
- SBI का जीरो बैलेंस अकाउंट, इस्पे मिलते है बिना किसी बैलेंस के बेहतरीन फायदे
सभी आधार कार्ड धारकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है कि वे 14 सितंबर 2024 तक बिना किसी शुल्क के अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा लें। समय सीमा समाप्त होने के बाद आपको निर्धारित शुल्क देना पड़ सकता है। इसलिए जल्दी करें और अपने आधार को अपडेट करें ताकि आप सभी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकें।