बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स के लिए 2024 बहुत ही ज्यादा निराशाजनक साबित हुआ है। खासकर उन फिल्मों के लिए जो दर्शकों को उम्मीदें जगाने में असफल रहीं। अगस्त तक कई हिट फिल्मों के बावजूद ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। इनमें सबसे अधिक फिल्में है बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की। उनके इस साल तीन फिल्में बहुत ही बुरा प्रदर्शन रहा है बॉक्स ऑफिस पर।
अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्में
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्मों ने इस साल दर्शकों को निराश किया है। उनकी फिल्में जैसे ‘Khel Khel Mein’, ‘Bade Miyan Chote Miyan’, और ‘Sarfira’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाईं।
‘Khel Khel Mein’
अक्षय कुमार की नयी मूवी ‘Khel Khel Mein’ जो 15 अगस्त को रिलीज हुई। इस मूवी में अक्षय के साथ तापसी पन्नू, फरदीन खान, वाणी कपूर और प्रज्ञा ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई। हालांकि इस मूवी को दर्शकों ने थिएटर में बहुत कम समय के लिए ही देखा। लेकिन इसका मुकाबला ‘Stree 2’ से होने के कारण इसकी कमाई बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुई।
‘Ulajh’
दूसरी तरफ जान्हवी कपूर की मूवी ‘Ulajh’ 2 अगस्त को रिलीज हुई थी। यह फिल्म केवल 11 करोड़ का बिजनेस कर पाई। इससे ये तो स्पष्ट होता है कि इसमें दर्शकों की रुचि कम थी।
‘Vedaa’
एक और एक्शन थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई है जिसका नाम है ‘Vedaa’। इस मूवी में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की जोड़ी ने एक बार फिर कुछ खास नहीं किया। इसी दिन रिलीज़ होने वाली ‘Khel Khel Mein’ की तुलना में यह फिल्म भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाई।
‘Bade Miya Chote Miya’
ईद के मौके पर रिलीज हुई इस ‘Bade Miya Chote Miya‘ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 64 करोड़ का कलेक्शन किया। ये अक्षय की सबसे उम्मीद से भरी फिल्मों में से एक थी लेकिन यह भी फ्लॉप साबित हुई।
‘Merry Christmas’
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीतने में असफल रही। जनवरी में रिलीज हुई ‘Merry Christmas’ फिल्म भी फ्लॉप रही और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक था।
- South Best Suspense Thriller Movies: साउथ की बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्में जिससे कांप जाएंगे पैर, अकेले देखने की हिम्मत मत करना!
- Tirangaa Movie Remake: नाना पाटेकर की ‘Tirangaa’ मूवी का रीमेक, अक्षय कुमार निभाएंगे मैन किरदार
- Sector 36 Movie: Vikrant Massey की नई फिल्म ‘Sector 36’ का हुआ एलान, जानिए कोनसी ओटीटी पर मचाएंगे धूम
‘Sarfira’
अक्षय कुमार की बहुत ही जबरदस्त मूवी ‘Sarfira’ भी इस साल की उनकी फ्लॉप फिल्मों में शामिल रही। साउथ के एक मूवी का रीमेक था ‘Sarfira‘। जिसने केवल 21 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म ने भी कोई खास कारनामा नहीं किया।
दर्शकों की निराशा
ऊपर बताए गए सभी फिल्मों की असफलता ने दर्शकों में निराशा का माहौल बना दिया है। कई फैंस का मानना है कि बॉलीवुड में कुछ बदलाव की जरूरत है, ताकि दर्शकों की रुचि फिर से जागृत हो सके।
2024 में आयी इन फ्लॉप फिल्मों (Bollywood Flop Movies) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के लिए केवल नामी सितारों का होना ही पर्याप्त नहीं है। सही कहानी, विषय और प्रस्तुति भी दर्शकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर आपको ये लिस्ट सही लगता है और बताए फिल्मों में से कोई भी फिल्म आपको अच्छा लगा है तो फिर हम नोचे कॉमेंट में जरूर बताए।