Sukanya Samridhi Yojana विशेष रूप से बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक सरकारी बचत योजना है। इस योजना में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। 1 अक्टूबर 2024 से नए नियम लागू होंगे जिनका पालन करना सभी निवेशकों के लिए अनिवार्य होगा। इस Sukanya Samridhi Yojana में यदि किसी बेटी का खाता उसके दादा-दादी के नाम से खोला गया है तो उसे माता-पिता या कानूनी अभिभावक के नाम पर ट्रांसफर करना आवश्यक होगा। ऐसे में अगर आपने अपनी बेटी के लिए इस योजना में निवेश किया है तो आपको नई नियमों की जानकारी प्राप्त करना बेहद जरूरी है।
Sukanya Samridhi Yojana के नए नियम
सरकार का यह कदम उस दिशा में है ताकि सभी खाते कानूनी अभिभावकों के नाम से खोले जाएं। इससे योजना की पारदर्शिता बढ़ेगी और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होगी। नए नियमों के तहत, माता-पिता ही अब अपने बच्चों के लिए इस योजना में खाता खोल सकते हैं और उसे बंद भी कर सकते हैं।
दादा-दादी के खोले गए खातों का ट्रांसफर
अगर किसी दादा-दादी ने अपनी पोती के लिए Sukanya Samridhi Yojana में खाता खोला है, तो अब इस खाते को माता-पिता के नाम पर ट्रांसफर करना होगा। इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इस प्रक्रिया में सबसे पहले आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने होंगे।
इस प्रोसेस के लिए आवश्यक दस्तावेज
Sukanya Samridhi Yojana में दादा-दादी के खोले गए खाते को ट्रांसफर करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी –
- ओरिजिनल अकाउंट पासबुक
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- बेटी के कानूनी अभिभावक होने का सर्टिफिकेट
- अभिभावकों का पहचान पत्र
- एप्लीकेशन फॉर्म
- दादा-दादी और माता-पिता के पहचान पत्र
प्रक्रिया की जानकारी
खाता ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले आपको उस शाखा में जाना होगा जहां खाता खोला गया था। अपने पास सभी आवश्यक दस्तावेज लिए हुए पहुँचें। इसके बाद, आपको वहाँ से गार्जियनशिप ट्रांसफर का फॉर्म प्राप्त करना होगा। इस फॉर्म में दादा-दादी और माता-पिता दोनों से सही जानकारी भरवानी होगी और दोनों को साइन करना होगा।
फॉर्म और संबंधी दस्तावेज़ों को जमा करने के बाद, बैंक या पोस्ट ऑफिस कर्मचारी आपकी ट्रांसफर रिक्वेस्ट को रिव्यू करेंगे। सारी जानकारी सही पाए जाने पर, माता-पिता के नाम खाता ट्रांसफर कर दिया जाएगा एवं अकाउंट की सभी डिटेल्स को अपडेट किया जाएगा।
- BPL Ration Card Loan Yojana: अब बीपीएल राशन कार्ड रहने से मिलेगा 10 लाख के लोन का लाभ, ब्याज भी देना होगा कम
- Janani Bal Suraksha Yojana: बिहार सरकार का महिलाओं के लिए नया कदम, जानिए क्या है जननी बाल सुरक्षा योजना?
- Sukanya Samridhi Yojana 2024: इस तारीख से सुकन्या समृद्धि योजना में बदल जायेंगे ये नियम, नए दिशा-निर्देश लागू
- Ladli Behna Yojana 2024: लाडली बहना योजना को लेकर आयी बड़ी अपडेट! अटकी हुई किस्त तुरंत आ जायेगी
- LIC Jeevan Umang Policy: 54 रुपए की बचत से हर साल प्राप्त करें 48,000 रुपए, जानिए इस स्कीम के फायदे
1 अक्टूबर से लागू होने जा रहे नए नियमों के मद्देनजर सभी निवेशकों को इस प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक होगा। अगर आप समय पर अपनी प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। Sukanya Samridhi Yojana के माध्यम से एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना सभी माता-पिता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए इस बदलाव को नज़रअंदाज़ न करें और अपनी कार्यवाही तुरंत करें।