Deepika Padukone: क्या दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्दी आने वाले हैं जुड़वा बच्चे? हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही है। इससे फैंस में उत्सुकता और चर्चाएं बढ़ गई हैं। दीपिका और रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी मैटरनिटी फोटोज़ शेयर की हैं जहां दोनों का प्यार और खुशियों का अंदाज़ देखने को मिल रहा है। उन तस्वीरों में दीपिका के बेबी बंप ने फैंस का ध्यान खींचा है जिससे कई लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि क्या दोनों जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बनने वाले हैं।
फैंस के कमेंट्स में दिखा उत्साह
Deepika Padukone के इन तस्वीरों पर फैंस के कमेंट्स आते जा रहे है। कई यूजर्स ने लिखा है कि दीपिका का बेबी बंप देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें बच्चों के रूप में डबल खुशियों का इंतजार है। एक उपयोगकर्ता ने यह भी कहा कि उन्हें यकीन है कि दीपिका और रणवीर के घर जल्द ही ट्विन्स का स्वागत होगा।
हालांकि दीपिका और रणवीर ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि या जानकारी साझा नहीं की है। आमतौर पर ऐसे मौकों पर सेलेब्स अपने फैंस के साथ अपनी खुशियों को साझा करते हैं लेकिन इस बार दोनों ने चुप्पी साधी हुई है।
- Stree 2 Movie Box Office Collection: Stree 2 ने फिर से कमाई में किया धमाका, इतने दिनों बाद भी लोग देखने जा रहे है इसे
- GOAT Movie: थलापति विजय की फिल्म ‘GOAT’ ने रिलीज से पहले मचाई धूम, एडवांस बुकिंग में हुई बंपर कमाई
- Veer Zaara Movie Re-release: ‘Veer Zaara’ होगी दोबारा रिलीज! शाह रुख खान और प्रीति जिंटा का रोमांस फिर देखने के लिए तैयार
- Kanguva Movie Postponed: सूर्या की फिल्म ‘Kanguva’ की रिलीज डेट टली, रजनीकांत की वजह से हुआ फैसला
ऐसे में भी चल रहा है जोरदार काम
दीपिका और रणवीर के पेशेवर जीवन की चर्चा भी चल रही है। दीपिका की हालिया फिल्म “कल्कि 2898 एडी” ने सफलता प्राप्त की है, जिसमें उनके साथ प्रभास और अमिताभ बच्चन भी थे। इसके अलावा, वह जल्द ही “सिंघम अगेन” में नजर आने वाली हैं, जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अजय देवगन, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
वहीं, रणवीर सिंह भी “सिंघम अगेन” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ “डॉन 3” में अपनी वापसी के लिए भी काफी चर्चा में हैं। ये दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की संभावना रखते हैं।
क्या सच में आ रहे हैं जुड़वा बच्चे?
हालाँकि जब तक दीपिका और रणवीर इस पर कोई ऑफिसियल तौर पर बयान नहीं देते तब तक ये सब केवल कयास ही रहेंगे। फैंस की जिज्ञासा इस बात पर अब भी बनी हुई है कि क्या सच में दीपिका और रणवीर के घर जल्द ही जुड़वा बच्चे आने वाले हैं। इस समय हम सभी की निगाहें उन पर हैं और हम उनके इस नए अध्याय के लिए शुभकामनाएँ भेजते हैं।