Shraddha Kapoor New House: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘Stree 2’ के कारण सुर्खियों में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और श्रद्धा भी इस सफलता का आनंद ले रही हैं। इस बीच एक नई खबर सामने आ रही है कि श्रद्धा कपूर अपने नए घर में शिफ्ट होने वाली हैं। Shraddha Kapoor की ये घर लेने का खबर उनके फैंस के लिए एक विशेष चर्चा का विषय है।
श्रद्धा ने किया था नए घर की तलाश
खबरों के अनुसार श्रद्धा अब अपना घर बदलने जा रही हैं। उनका नया निवास प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के पड़ोसी होने वाला है। यह बदलाव उनकी करियर की सफलता का प्रतीक भी माना जा रहा है।
ऋतिक रोशन का घर
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धा कपूर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के जुहू में सी-फेसिंग अपार्टमेंट में किराए पर शिफ्ट हो रही हैं। उल्लेखनीय है कि पहले इस अपार्टमेंट में अभिनेता वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा और बेटी के साथ रहने वाले थे। लेकिन उनके बीच बातचीत नहीं बन पायी। इसके चलते अब श्रद्धा इस घर की नई किरायेदार बनेंगी।
अभिनेताओं के पड़ोसी
श्रद्धा कपूर जिस बिल्डिंग में शिफ्ट होने वाली हैं उसी के बगल में अक्षय कुमार अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। इस लग्ज़ीरियस डूप्लेक्स अपार्टमेंट में रहने की संभावना ने श्रद्धा के फैंस को काफी खुश कर दिया है। यह भी दिलचस्प है कि श्रद्धा की फिल्म ‘Stree 2’ में अक्षय कुमार ने एक कैमियो किया है। इसमें वे एक सुपरविलेन के रूप में नजर आए थे।
- South Best Suspense Thriller Movies: साउथ की बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्में जिससे कांप जाएंगे पैर, अकेले देखने की हिम्मत मत करना!
- Sector 36 Movie: Vikrant Massey की नई फिल्म ‘Sector 36’ का हुआ एलान, जानिए कोनसी ओटीटी पर मचाएंगे धूम
- Tirangaa Movie Remake: नाना पाटेकर की ‘Tirangaa’ मूवी का रीमेक, अक्षय कुमार निभाएंगे मैन किरदार
स्त्री 2 फिल्म की सफलता
फिल्म ‘Stree 2’ ने रिलीज के पहले 12 दिनों में ही 414.55 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन कर लिया है। यदि यह कमाई इसी तरह जारी रही, तो यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में प्रवेश कर सकती है। दर्शकों के बीच में इसकी लोकप्रियता ने इसे सनी देओल की ‘Gadar 2‘ और शाहरुख खान की ‘Jawaan‘ से आगे निकाल दिया है।
श्रद्धा कपूर का नया घर और अक्षय कुमार के पड़ोसी बनने की खबरें उनके फैंस के लिए एक नया उत्साह हैं। साथ ही ‘Stree 2’ की सफलता ने श्रद्धा के करियर को नए आयाम दिए हैं। यह बदलाव न केवल उनके जीवन में एक नई शुरुआत लाएगा बल्कि उनके फैंस को भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का इंतजार है।