Har Ghar Tiranga Certificate 2024: हर साल 15 अगस्त को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस अवसर पर Har Ghar Tiranga अभियान एक खास पहल है। सरकार ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराएं और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा करें। इस Har Ghar Tiranga Abhiyan में भाग लेने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट प्राप्त होगा जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आज हम आपको इस Har Ghar Tiranga Certificate 2024 को डाउनलोड करने की स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया बताएँगे।
सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें
सबसे पहले आपको Har Ghar Tiranga Abhiyan के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें। यह ऐप की पहली और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे आगे की सभी गतिविधियों के लिए आपका अकाउंट बन जाएगा।
इसके बाद तिरंगा अभियान के बारे में जानें
रजिस्ट्रेशन के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को पढ़ें। तिरंगा अभियान का उद्देश्य और महत्व समझने के लिए आप ‘Participate Now’ या ‘Pin a Flag’ ऑप्शन पर क्लिक करें। इस स्टेप आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, और ईमेल आईडी भरनी होगी। इसके बाद अपनी लोकेशन पिन करें यानी अपने घर का स्थान वेबसाइट पर दिखाएं। यह कदम आपके सर्टिफिकेट के लिए महत्वपूर्ण है।
इसके बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड करें
जब आप रजिस्ट्रेशन और लोकेशन पिन कर लेते हैं तो एक सर्टिफिकेट जेनरेट होगा। यह सर्टिफिकेट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसके बाद “Download Certificate” बटन पर क्लिक करके सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। यह सर्टिफिकेट PDF या image फॉर्मेट में आपके डिवाइस पर सेव हो जाएगा।
अंत में सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करें
आप अपने सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकते हैं। यह आपके तिरंगा अभियान में भागीदारी को दर्शाएगा और दूसरों को भी प्रेरित करेगा। अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस Har Ghar Tiranga Certificate को शेयर करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान में शामिल हो सकें।
क्या है हर घर तिरंगा अभियान?
Har Ghar Tiranga Abhiyan एक सरकारी पहल है। इस अभियान का उद्देश्य भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के हर घर में तिरंगा झंडा फहराना है। यह अभियान देशभक्ति और एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराएं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा करें। यह अभियान लोगों को अपनी स्वतंत्रता और संप्रभुता का गर्व महसूस कराने का एक अद्भुत अवसर प्रदान करता है।
Har Ghar Tiranga Abhiyan का मकसद क्या है ?

- देशभक्ति और एकता की भावना को बढ़ावा देना
- स्वतंत्रता दिवस के महत्व को दर्शाना
- लोगों को उनकी स्वतंत्रता और संप्रभुता की भावना को दर्शाने का अवसर प्रदान करना
- तिरंगा झंडे के महत्व और सम्मान को बढ़ावा देना
- PM Awas Yojana 2024: पीएम आवास योजना को लेकर मोदी सरकार का निर्णय, 3 करोड़ लोगों को मिलेगा घर
- PM Vishwakarma Yojana: रोजाना कमाएं 500 रुपये, जानें इस योजना के पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया
Har Ghar Tiranga Certificate 2024 डाउनलोड करने का यह है सिंपल प्रोसेस। ये आपको न केवल तिरंगे के प्रति स्नेह बढ़ाने में मदद करेगा बल्कि आपके अंदर देश के प्रति गर्व भी पैदा करेगा। इस Independence Day को यादगार बनाने के लिए आज ही तैयार हो जाएं!