6 Best Films About Athletes: भारतीय खेलों में कई दिग्गज खिलाड़ियों का योगदान रहा है। ये सभी अपने शानदार प्रदर्शन के माध्यम से देश का नाम रोशन किया है। हालांकि, हाल के ओलंपिक में भारत ने अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन इन महान खिलाड़ियों की कहानियां हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती रहेंगी। आज हम उन फिल्माओं के बारे में बात करेंगे जो इन लीजेंडरी खिलाड़ियों की जीवन कहानियों को बड़े पर्दे पर जीवंत करती हैं। तो चलिए जान लेते है 6 Best Films About Athletes के बारे मे –
1. Saina
साल 2021 में रिलीज़ हुई ‘Saina’, भारतीय बैडमिंटन स्टार Saina Nehwal की जीवनगाथा पर आधारित है। सायना ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ साल 2012 में लंदन ओलंपिक में bronze medal जीता था। इस फिल्म में उनके संघर्ष और सफलता के रास्ते को दर्शाया गया है, जो हर युवा खिलाड़ी को अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित करती है।
2. Gold
Akshay Kumar की फिल्म ‘Gold’ साल 2018 में आई थी। इसने भारतीय हॉकी के इतिहास को बड़े पर्दे पर दर्शाया। यह फिल्म उन खिलाड़ियों के साहस और समर्पण की कहानी है, जिन्होंने 1948 में भारत के पहले ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। फिल्म में अक्षय ने Tapan Das का किरदार निभाया और भारतीय हॉकी की गौरवमयी यात्रा को गंभीरता और संवेदनशीलता से प्रस्तुत किया।
3. Dangal
आमिर खान की फिल्म ‘Dangal’ ने साबित कर दिया कि भारतीय सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि inspiration का भी स्रोत है। यह फिल्म पहलवान Mahavir Singh Phogat और उनकी बेटियों Geeta और Babita Phogat की कहानी पर आधारित है। गीता ने कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के लिए पहला मेडल जीता और 2012 के ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। फिल्म ने सिर्फ खेलों में नहीं, बल्कि पिता-बेटी के रिश्ते को भी बहुत खूबसूरती से दिखाया।
4. Mary Kom
प्रियंका चोपड़ा की ‘Mary Kom’ साल 2014 में रिलीज हुई और यह Mary Kom की जीवनकथा पर केंद्रित है। मैरी कॉम ने 2012 के लंदन ओलंपिक में Bronze Medal जीता और अपने संघर्ष और मेहनत के माध्यम से भारतीय महिला एथलेटिक्स में एक नई पहचान बनाई थी। फिल्म ने महिलाओं के प्रति समाज के पूर्वाग्रह को चुनौती दी और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने सपनों का पीछा कर सकती हैं।
5. Soorma
दिलजीत दोसांझ अभिनीत ‘Soorma’ भारतीय हॉकी खिलाड़ी Sandeep Singh के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक जानलेवा चोट के बाद कैसे संदीप ने वापसी की और भारत को गर्व महसूस कराया। फिल्म ने खेल के प्रति जोश और कभी हार न मानने का संदेश दिया है, जो हर कोने में लोगों के दिलों को छू गया।
ये भी पढ़िए: शादी से पहले मां बनीं Mrunal Thakur! 8 साल की बेटी की हैं मम्मी, जानिए उनके दिल की कहानी
6. Bhaag Milkha Bhaag
फिल्म ‘Bhaag Milkha Bhaag’ में भारतीय एथलीट Milkha Singh की कहानी दिखाई गई है। मिल्खा सिंह, जिन्हें ‘Flying Sikh’ के नाम से जाना जाता है, ने अपने जीवन के कई संघर्षों को पार कर अपनी पहचान बनाई। हालांकि उन्होंने ओलंपिक में मेडल नहीं जीते, परंतु उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस फिल्म ने दर्शकों को दिखाया कि कैसे एक मजबूत इरादा और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।
ये भी पढ़िए: Tirangaa Movie Remake: नाना पाटेकर की ‘Tirangaa’ मूवी का रीमेक, अक्षय कुमार निभाएंगे मैन किरदार
ऊपर हमने जितने भी फिल्मो के बारे में बताया है इन फिल्मों में न केवल खिलाडियों की सफलता की कहानी बताई है, बल्कि उनके संघर्ष, बलिदान, और लक्ष्यों के प्रति समर्पण को भी दिखाया है। Movies about Athletes हमें सिखाती हैं कि केवल जीत ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उस जीत के लिए किया गया संघर्ष भी मायने रखता है। ये फिल्में न केवल मनोरंजन करती हैं बल्कि युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने का भी काम करती हैं।