15 August Independence Day Special: स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। जब भारत ने 1947 में अपनी आज़ादी हासिल की थी। इस खास दिन को तिरंगा के प्रति श्रद्धा और निष्ठा दिखाया जाता है। तिरंगा लहराने के बाद आप इस दिन को और स्पेशल बनाने के लिए कुछ बेहतरीन फिल्मे देख सकती है। ये फिल्मे आपकी अंदर की देशभक्ति की भावना को जगाती हैं। आज हम आपको 15 August Independence Day Special ऐसी 6 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो इस दिन देखने के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
Mission Mangal (2019)
Mission Mangal (2019) अक्षय कुमार की एक और प्रेरणादायक फिल्म है। ये फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा मंगल ग्रह पर भेजे गए पहले मिशन के बारे में है। इस फिल्म में विद्या बालन, अक्षय कुमार, और तापसी पन्नू जैसे कास्ट हैं। इस विशेष मिशन को सफल बनाने के लिए सभी लोग कितने संघर्ष किये थे उसको दर्शाता है। फिल्म ने भारतीय विज्ञान को प्रेरित किया है ,सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि यह भी दिखाती है की सभी मिलके एक काम को करने से कितना बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।
Lagaan (2001)
Lagaan (2001) एक काल्पनिक कहानी है जो अंग्रेजों के खिलाफ ग्रामीण किसानों की लड़ाई को दर्शाती है। आमिर खान की अगुवाई वाली इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में एक नया मुकाम हासिल किया है। फिल्म की कहानी एक गांव पर केंद्रित है। अंग्रेजो से कर की मांग को लेकर एक क्रिकेट मैच खेलता है। यह फिल्म दिखाती है कि किस तरह एकजुटता और साहस से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। इस Independence Day के तौर पर आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
Swades (2004)
Swades (2004) एक भावनात्मक कहानी है। Swades मूवी में शाहरुख़ ख़ान ने एक एनआरआई की भूमिका निभाई है। वे अपने देश लौटकर अपनी जड़ों की खोज करता है। यह फिल्म न केवल भारत के विकास को उजागर करती है बल्कि यह दिखाती है कि किसी भी व्यक्ति का अपने देश के प्रति कर्तव्य क्या होता है। फिल्म का संदेश है कि अगर हम अपने देश के लिए सही मेहनत करें, तो हम अपने समाज को बदल सकते हैं।
Shershaah (2021)
Shershaah (2021) भारतीय सेना के जाबाज़ सैनिक कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी पर आधारित है। विक्रम बत्रा कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में देशभक्ति, बलिदान और प्यार की मजबूत कहानी को दर्शाया गया है। यह फिल्म युवाओं को प्रेरित करने के लिए बहुत अच्छी उदाहरण है।
Mangal Pandey: The Rising (2005)
Mangal Pandey: The Rising (2005) 1857 की पहली स्वतंत्रता संग्राम की कहानी बताती है। आमिर खान ने मंगल पांडे की भूमिका निभाई है। इन्होने अपने देश की आज़ादी के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। यह फिल्म उस समय की स्थिति को दिखाती है जब भारतीय लोग अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ खड़े हुए थे।
Chak De! India (2007)
Chak De! India (2007) एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इस मूवी में शाहरुख़ ख़ान ने भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाई है। फिल्म में टीम की सफलता की कहानी को दर्शाया गया है। जिसमें जीत के लिए संघर्ष और एकजुटता महत्वपूर्ण है। यह फिल्म न केवल खेल भावना को बढ़ावा देती है बल्कि यह भी दिखाती है कि प्रेरणा से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाया जा सकता है।
- South Best Suspense Thriller Movies: साउथ की बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्में जिससे कांप जाएंगे पैर, अकेले देखने की हिम्मत मत करना!
- Sector 36 Movie: Vikrant Massey की नई फिल्म ‘Sector 36’ का हुआ एलान, जानिए कोनसी ओटीटी पर मचाएंगे धूम

15 August Independence Day Special इन फिल्मों से न केवल आपको आनंद मिलेगा, बल्कि ये आपको अपने देश के प्रति गर्व और प्रेम की भावना को और बढ़ा देगी। इस स्वतंत्रता दिवस इन बेहतरीन फिल्मों को देखने के लिए समय जरूर निकालें।